फरीदाबाद, 22 अक्टूबर
दीपावली और शीतकालीन मौसम को देखते हुए फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। CMO डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि त्योहार के चलते सभी डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है और सिविल अस्पताल में अतिरिक्त वार्ड बनाया जा रहा है। CMO ने कहा कि सर्दी के मौसम में बच्चे और बुजुर्ग जल्दी बीमार होते हैं, इसलिए उन्हें गर्म कपड़े पहनने और पानी उबालकर पीने की हिदायत दी गई है।
बदलते मौसम में वायरल का बढ़ा खतरा
CMO डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि इस मौसम में ज्यादातर वायरल बीमारियां खांसी, जुकाम एक – दूसरे में तेजी से फैलता हैं। बचाव के लिए उन्होंने रोज आंवला खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर नियमित आंवला खाया जाए तो सेहत ठीक रहती है।डॉ. आहूजा ने लोगों से अपील की कि खुद से इलाज न करें। बीमार होने पर डॉक्टर से परामर्श लें, उसके बाद ही मेडिकल स्टोर से दवा लें।
अन्य खबरें जानें –
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई



