कैथल, 21 अक्टूबर
कैथल पुलिस ने सरकारी पेयजल पाइपलाइन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तालीम निवासी गांव बौराका, जिला पलवल के कब्जे से चोरीशुदा 110 पाइप बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पाइप और वारदात में इस्तेमाल किया गया कैंटर बरामद कर चुकी है।
15 मई की रात हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, गांव रसूलपुर में जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 7 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार कुलदीप सिंह को दिया गया था। आरोप है कि 15 मई की रात निजामुद्दीन और उसके साथियों ने योजनाबद्ध तरीके से पाइपलाइन को ट्रक में लोड कर चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया था।
एंटी नारकोटिक सैल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तालीम को काबू किया। पुलिस के मुताबिक, मामले में चोरी हुए सभी 110 पाइप बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अन्य खबरें जानें –
Kaithal में अनाज मंडी से धान की बोरी चोरी , CCTV फुटेज से पुलिस ने किए 2 आरोपी गिरफ्तार



