Yamunanagar में धूमधाम से मनाया गया दशहरे का त्योहार, रिमोट से हुआ 65 फुट ऊंचे रावण का दहन, जय श्रीराम से गूंजा ग्राउंड

 यमुनानगर, 21 अक्टूबर यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग…

यमुनानगर

 यमुनानगर, 21 अक्टूबर

यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचे। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के 65 से 68 फुट ऊंचे विशाल पुतले आकर्षण का केंद्र रहे। आधुनिक तकनीक के जरिए रिमोट से तीनों पुतलों का दहन किया गया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश छपरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

दशहरा ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब

दशहरा ग्राउंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में चारों ओर उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही रिमोट के जरिए रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन हुआ, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। परिवार सहित पहुंचे लोगों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक खास उत्साह दिखाई दिया। करीब 65 से 68 फुट ऊंचे पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन पुतलों को तैयार करने में कारीगर मनोज मनोचा ने विशेष मेहनत की, जो पिछले करीब 50 वर्षों से इस परंपरा से जुड़े हुए हैं।

सुरक्षा- व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दशहरा हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

विजयदशमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बना। रावण दहन के साथ लोगों को संदेश दिया गया कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में जीत सत्य और अच्छाई की ही होती है।

अन्य खबरें जानें –

Unique Dussehra In Faridabad: रावण की जगह फूंका BPTP बिल्डर का पुतला, निवासियों ने जताया विरोध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *