रायपुर, 17 अक्टूबर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिमबाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
जिमबाब्वे टीम ने बनाए 114 रन
भारतीय टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैंसला किया। गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए। केलिस नधलोवु ने 42 रन बनाए और शार्ने मेयर्स ने 43 रनों की अहम पारी खेली। जिम्बाब्वे की टीम ने अंत में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। नंदनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए। क्रांति गौड़, श्री चरणी और अरूंधति रेड्डी ने एक-एक विकेट हासिल किए।
115 रनों का मिला भारतीय टीम को टारगेट
115 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। कप्तान स्मृति मंधाना, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा जल्दी ही आउट हो गई।19 रनों पर भारत ने 4 विकेट खो दिए थे। उसके बाद दीप्ति शर्मा औऱ डेब्यू युवा बल्लेबाज निक्की प्रसाद ने मोर्चा संभाला। दोनों ने आक्रमकता और तालमेल से टीम को जीत दिलवाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 82 रनों की साझेदरी हुई। दीप्ति शर्मा ने 49 रनों की शानदार पारी खेली और निक्की ने नाबाद 39 रन बनाए।जिम्बाब्वे की ओर से नयाशा ग्वानजुरा ने तीन विकेट अपने नाम किए।
सीरीज में भारत को मिली 1-0 बढ़त
इसी जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब भारतीय महिला टीम की नजरें अगले मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज पर अपनी बढ़त करने पर होंगी।
अन्य खबरें जानें –
Navratri 7th Day 2026 : मां कालरात्रि की पूजा से मिलता है डर और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा



