भिवानी, 16 अक्टूबर
भिवानी में 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 800 लड़के और लड़कियां अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग की इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन सिरसा के सुखमीत, गुरुग्राम के आहान अग्रवाल और अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।
59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू
भिवानी की बजरंग बली कॉलोनी स्थित बर्डी बैडमिंटन अकादमी में 59वीं अंडर-15 तथा अंडर-17 हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी द्वारा किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
भिवानी में पहली बार स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित
बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी के प्रधान ने बताया कि भिवानी में पहली बार स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी क्षमता दिखाने के लिए उच्च स्तरीय मंच उपलब्ध करवाना है।प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-15 लड़कों के एकल मुकाबले में सिरसा के सुखमीत ने गुरुग्राम के आहान अग्रवाल को हराया, जबकि रोहतक के दीपांशु गलिया ने जींद के क्वेश्चन को मात दी।
कुरुक्षेत्र-गुरुग्राम-रोहतक के खिलाड़ी अगले दौर में
अंडर-15 लड़कियों के एकल मुकाबलों में कुरुक्षेत्र की परी ने हिसार की अर्पिता को और गुरुग्राम की हिमाक्षी ने हिसार की इशिका को हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।वहीं, अंडर-17 लड़कों के एकल मुकाबले में गुरुग्राम के मुकुल ने सोनीपत के अर्नव को तथा रोहतक के मानव ने फरीदाबाद के नमन को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं और सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं।
अन्य खबरें जानें-
Palwal में बारिश के बाद DC-चेयरमैन ने किया मंडी का दौरा, आढ़तियों-किसानों को दिया मदद का भरोसा



