स्वीडन में CM सैनी से मिला सिख समुदाय का प्रतिनिधिमंडल, निवेश और रोजगार पर हुई चर्चा

स्वीडन, 16 अक्टूबर  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दौरान स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री…

Sweden

स्वीडन, 16 अक्टूबर

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन दौरे के दौरान स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का स्वीडन में पहुंचने पर स्वागत किया। बैठक में हरियाणा में निवेश, रोजगार के नए अवसरों और पंजाब के युवाओं के भविष्य सहित कईं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री की पहल को सकारात्मक कदम बताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इससे प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगाऔर कुशल युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

अन्य खबरें जानें-

हरियाणा-स्वीडन के बीच बढ़ेंगे व्यापारिक संबंध, ₹4000 करोड़ के LOI पर साइन

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *