Major action by CIA-2 in Karnal: दो मर्डर केस सुलझे , 5 आरोपी गिरफ्तार, बाइक-नकदी बरामद

करनाल, 16 अक्टूबर करनाल में CIA-2 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट के इरादे से दो हत्याकांड़ों के 5 मुख्य आरोपियोँ को गिरफ्तार किया है।…

करनाल

करनाल, 16 अक्टूबर

करनाल में CIA-2 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट के इरादे से दो हत्याकांड़ों के 5 मुख्य आरोपियोँ को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन आरोपी नाबालिग और दो आरोपी बालिग गौरव और अंकुश सैनी हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व नकदी भी बरामद की। पुलिस जांच में सामने आया है कि गौरव और अंकुश सैनी एक ही गिरोह से जुड़े हुए हैं औऱ गिरोह के सदस्यों ने मिलकर लूटपाट के इरादे से दो युवकों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

लूट के इरादे से की थी विनोद की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 अक्टूबर को गांव बड़ौला के पास एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान विनोद कुमार के रुप में हुई।मृतक के शरीर पर चाकुओं से वार के निशान मौजूद थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। CIA-2 की टीम ने 13 अक्टूबर को गौरव उर्फ गोरू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके साथ तीन नाबालिग साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से विनोद पर चाकू से हमला किया था और उसकी नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लूटी हुई नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर गौरव का पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

मंगलू हत्याकांड का आरोपी अंकुश सैनी गिरफ्तार

दूसरे मामले में पुलिस को 4 अक्टूबर को हकीकत नगर में सड़क किनारे एक युवक का शव बरमाद हुआ था। मृतक की पहचान मंगलू के तौर पर हुई। इस मामले में CIA-2 ने कार्रवाई करते हुए 14 अक्टूबर को अंकुश सैनी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन का रिमांड हासिल किया।

गैंग ने कबूली 5 लूट की वारदातें

पुलिस पूछताछ में आरोपियों से रात के समय चाकू दिखाकर लूटपाट करने की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि गौरव और अंकुश दोनों एक ही गिरोह के लिए काम करते हैं। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार बताया जा रहा है। जिसको पुलिस के द्वारा जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें-

Panchkula Surprise Inspection: रायपुर रानी में ACS सुमिता मिश्रा का औचक निरीक्षण, तहसील-CHC की व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *