फरीदाबाद, 15 अक्टूबर
फरीदाबाद की एक नंबर कपड़ा मार्केट में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते एक के बाद एक चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते एक दुकान से दूसरी दुकान तक पहुंच गई। आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड़ को सूचना दी।
दुकानदारों को भारी नुकसान
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई। लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पडेगा। दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी नजर आई।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में इससे पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। दुकानदारों ने इस घटना के बाद बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है, तो इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
अन्य खबरें जानें –



