Faridabad में 6 महीने पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सिर, हाथ-पैर पर गंभीर चोटें

फरीदाबाद, 14 अक्टूबर हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मोहना गांव के रहने वाले चंद्रपाल नाम के युवक पर सुबह…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 14 अक्टूबर

हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मोहना गांव के रहने वाले चंद्रपाल नाम के युवक पर सुबह रनिंग (दौड़) से लौटते समय चार दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रोड से हमला कर दिया जिस हमले में पीड़ित के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

6 महीने पुरानी रंजिश में युवक पर हमला

पीड़ित चंद्रपाल  सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है।उसका कहना है कि 6 महीने पहले मेले के दौरान आरोपियों ने उनकी भाभी के साथ छेड़खानी की थी उस समय गांव के सरपंच ने पंचायत में फैसला करा दिया था , लेकिन आरोपियों ने उसी रंजिश के तहत आज सुबह उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 112 नंबर पर शिकायत करने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।घटना में बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित चंद्रपाल ने बताया की वह सुबह 8 बजे रनिंग करके आ रहा था तभी चार लोगों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों और लोहे की रोड से हमला कर दिया 6 महीने पहले उन्होंने उनकी भाभी से छेड़खानी की थी, उसी रंजिश में हमला किया है पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।फिलहाल पीड़ित चंद्रपाल का अस्पताल में इलाज जारी है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबरें जानें-

ADC inspects mandis in Palwal: बारिश से खराब फसल की जांच शुरू, 6 आढ़तियों को नोटिस

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *