पलवल, 14 अक्टूबर
पलवल जिला में बारिश की वजह से मंडियों में किसानों की फसल खराब हो गई जिसको लेकर ADC ने मंडियों का दौरा किया और सभी सुविधाओं का जायजा लिया । अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने कहा कि अब तक किसानों की 31000 क्विंटल धान की सरकारी खरीद हो चुकी है। बरसात से बर्बाद हुई फसल की उन्होंने जांच की है ।
ADC ने आढ़तियों को दी चेतावनी
जिला अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने आधा दर्जन आढ़तियों को लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किए। उन्होंने बताया कि आढ़तियों को पहले से ही निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की आने वाली फसल को बरसात से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अगर कोई आढ़ती इस प्रकिया को पूरा करने में विफल रहा है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बरसात के पानी की निकासी की जो समस्या है उसके लिए लगातार नगर परिषद को आदेश दिए जा रहे है। नगर परिषद के अधिकारी इस कार्य में लगे हुए हुए है। जल्द ही मंडी से बरसाती पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें-
Mad Sandhu Murder Case: पुलिस ने मुख्य शूटर को मुंबई से किया गिरफ्तार, 3 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद



