पानीपत, 14 अक्टूबर
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में 14 अक्तूबर से लेकर 24 अक्तूबर तक ब्लाक स्तर पर चलाए जाने वाले ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन के तहत सभी जिला इंचार्जो की लिस्ट जारी की है। जिसमें युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन कुंडू को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन के तहत नूंह जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
सचिन कुंडू को मिली बड़ी जिम्मेदारी
इस नियुक्ति के लिए कांग्रेस हाईकमान एवं हरियाणा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया जा रहा है। सचिन कुंडू लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं। वे पूर्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और पानीपत (ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं संगठन में विभिन्न भूमिकाओं में काम करने के कारण उन्हें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ जुडऩे और संगठनात्मक गतिविधियों का अच्छा अनुभव प्राप्त है।
लंबे राजनीतिक सफर का फल
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न जिलों के लिए वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सचिन कुंडू को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति योगदान को दर्शाता है। इस निर्णय को उनके लंबे राजनीतिक सफर और निरंतर मेहनत के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बड़े नेताओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
बता दें कि हाल ही में 2 अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पानीपत (ग्रामीण) हलके में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम भी चर्चा में रहा। इस कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान संजय दत्त ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रदेश के उत्कृष्ट ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों में से एक बताया था।
सचिन कुंडू को मिली नई जिम्मेदारी से उम्मीद है कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को और गति मिलेगी तथा लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन को मजबूती मिलेगी।
अन्य खबरें जानें-
Major Boat Accident In Vaishali : गंगा में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, PM मोदी और CM ने जताया दुख




