दिल्ली, 13 अक्टूबर
ICC ने सितंबर 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। पुरूष और महिला दोनों वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। पुरूष वर्ग में भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने यह पुरस्कार जीता है। महिला वर्ग में यह पुरस्कार शेफाली वर्मा ने अपने नाम किया है। कप्तान शुभमन गिल को पांचवीं बार औऱ शेफाली वर्मा ने दूसरी बार यह पुरस्कार सम्मान हासिल किया है।
शुभमन गिल ने पांचवीं बार जीता अवार्ड
भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल ने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड का पांचवीं बार अपने नाम किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तान ने शानदार प्रदर्शन किया था और दो मैचों में नाबाद 333 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पुरस्कार में शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे की सिकंदर रजा को भी पीछे छोड़ दिया। कप्तान ने इससे पहले जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में भी खिताब अपने नाम किया था।
शेफाली वर्मा ने दूसरी बार किया पुरस्कार अपने नाम
महिला वर्ग में शेफाली वर्मा ने दूसरी बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार अपने नाम किया। महिला एशिया कप में शेफाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अर्धशतक लगाए थे। एशियन गेम्स में भी सेमीफाइनल मुकाबले नें शतक जड़ा था। शेफली ने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को उजागर किया है।
अन्य खबरें जानें –
हरियाणा में 2651 खुलेंगे नए राशन डिपो, CM सैनी ने दी मंजूरी, 7 साल बाद अलॉट होंगे नए राशन डिपो



