फरीदाबाद , 13 अक्टूबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देते हुए एक महीने के भीतर 2651 नए राशन डिपो अलॉट करने का फैसला लिया है। पिछले सात साल से प्रदेश में नए राशन डिपो अलॉट नहीं किए गए थे। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद नई प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
हर पंचायत में खुलेगा राशन डिपो
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि इस बार राशन डिपो अलॉट करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। अब प्रत्येक पंचायत स्तर पर राशन डिपो अलॉट किए जाएंगे और एक महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। धान की खरीद और उठान को लेकर सभी जिलों के DFSC अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि बारिश के कारण धान में नमी आने और किसानों की फसल की खरीद में आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में किसानों की समस्याओं, धान की खरीद और उठान की स्थिति की समीक्षा की जाएगी, ताकि किसानों को आ रही परेशानियों का जल्द समाधान किया जा सके।
अन्य खबरें जानें –



