पलवल, 12 अक्टूबर
पलवल जिले में हुई बारिश ने मार्किट कमेटी ओर जिला प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। इस बारिश की वजह से जिले की अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी किसानों की धान की फसल पूरी तरह से भीग गई है।इतना ही नहीं मंडी में किसानों की धान की फसल की ढेरियों में बारिश का पानी धंस गया है। इस बारिश ने मार्किट कमेटी सचिव ओर जिला प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है।
बारिश में भीगी धान की फसल
बारिश का पानी ने किसानों की धान की फसल को पूरी तरह से भिगो दिया है। जहां बारिश का पानी ढेरियों में धंस गया तो वहीं बोरियों के अंदर भी पानी धंस गया है। किसानों ने कहा कि मार्किट कमेटी द्वारा उनकी फसल को बारिश के पानी से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं, उन्होंने खुद घरों से तिरपाल लाकर फसलों पर डाले हैं और आढ़तियों द्वारा कुछ तिरपाल दिए गए। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा ओर मार्किट कमेटी द्वारा कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
किसानों ने कहा कि अभी मंडी में उनकी फसल की सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। प्राइवेट एजेंसियों द्वारा मन माने भाव में उनकी फसल को खरीदा जा रहा है। जिसकी वजह से उनको बहुत नुकसान उठाना पड रहा है।
अन्य खबरें जानें-
Tarn Taran Murder : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਗੋਲੀਆਂ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ



