नोएडा, 12अक्टूबर
सोमवार को नोएड़ा के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हडकंप मच गया। स्कूलों को E-mail के जरिए धमकी दी गई। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्कूलों में पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। पुलिस को तलाशी के दौरान किसी भी स्कूल से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सेक्टर-16 स्थित APJ स्कूल, स्टेप बाय स्टेप और DPS समेत अन्य स्कूलों में धमकी दी गई है।
11 बजे मिली स्कूलों को धमकी
नोएडा पुलिस के अनुसार सुबह करीब 11 बजे स्कूलों को E-mail के जरिए बम की धमकी मिली। बम की धमकी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। सभी स्कूलों के परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस द्वारा जांच के दौरान बम निरोधक दस्ता, एंटी-सैबोटाज चेकिंग टीम, डॉग स्क्वॉयड और अग्निशमन विभाग की मदद ली गई।
पुलिस ने बताया कि जांच के बाद किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की साइबर टीम धमकी वाली E-mail की जांच कर रही है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और स्कूलों में जांच पूरी सतर्कता के साथ की जा रही है।
अन्य खबरें जानें-
Waterlogging in Ambala grain market due to rain; पानी में तैरता दिखा किसानों का धान, किसान बेहाल



