Rajasthan में पूर्व भाजपा विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर प्लांट पर 70 लोगों ने किया हमला

फरीदाबाद, 12अक्टूबर राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या कर दी गई।वह भौंडा गांव में…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 12अक्टूबर

राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में भाजपा नेता और पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या कर दी गई।वह भौंडा गांव में स्थित अपने क्रेशर खनन लीज प्लांट पर आए थे, जहां 70 से 80 लोगों ने उनपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उनके साथी गगन शर्मा भी घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

2003 में बने थे भाजपा की टिकट पर विधायक

अतर सिंह हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं। साल 2003 में राजस्थान की वैर सीट से भाजपा के टिकट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। पूर्व विधायक की हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है।इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

पत्नी ने लगाए आरोप

अतर सिंह की पत्नी कमलेश ने बताया कि पहलेक्रेशर खनन की बिजली सप्लाई काट दी गई और उसके बाद वाटर पंप भी खराब कर दिया गया। कर्मचारियों को भगा दिया गया। जिसके बारे में पुलिस को लगातार सूचना दी जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। क्रेशर प्लांट को लेकर संचालक और ग्रामीणों के बीच विवाद चार साल से चला आ रहा था। ग्रामीण जिसको लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन करते आ रहे थे। क्रेशर प्लांट भी बंद था। पूर्व विधायक इसे दोबारा चलाने की कोशिश कर रहे थे। इसी सिलसिले में वह रविवार को प्लांट पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों के साथ उनका विवाद हो गया।

ग्रामीणों का 10-15 दिन से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जारी था

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 से 15 दिनों से क्रेशर के विरोध में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। रविवार की शाम 40 से 50 लोग धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से हटा दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया।

पूर्व विधायक औऱ अन्य घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अतर सिंह को जयपुर के SMS अस्पताल और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अतर सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव फरीदाबाद जिले के पाली में किया जाएगा।

अन्य खबरें जानें-

Bhiwani में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *