पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता एवं फिल्म निर्माता नाना पाटेकर (75) के आकस्मिक निधन…

Kultar Singh Sandhwan

चंडीगढ़, 8 अक्टूबर :

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता एवं फिल्म निर्माता नाना पाटेकर (75) के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

आज यहां जारी प्रेस बयान में स्पीकर संधवां ने कहा कि अभिनय के क्षेत्र में नाना पाटेकर ने अमिट छाप छोड़ी है और उनका कार्य आने वाले कलाकारों को प्रेरित करता रहेगा।

इस महान अभिनेता की गौरवमयी विरासत का उल्लेख करते हुए स्पीकर ने कहा, “नाना पाटेकर एक बेमिसाल कलाकार थे। वे अभिनय की अनूठी शैली के साथ अपने किरदारों में जान डाल देते थे। उनके निधन से फिल्म जगत में एक गहरा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता। ऐसी प्रतिष्ठित शख्सियत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। वे हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।”

संधवां ने अभिनेता नाना पाटेकर के परिवार, सगे-संबंधियों और लाखों प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में निवास प्रदान करें और पीड़ित परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *