नाइजीरिया, 6 अक्टूबर
नाइजीरिया में सोमवार को बड़ा प्लेन क्रैश हादसा हो गया। यह विमान वायुसेना का था, जो दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा में क्रैश हुआ। इस विमान हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई। विमान में 25 यात्री और 7 क्रू मैंबर सवार थे। विमान में एयर स्टाफ प्रमुख मार्शल संडे केल्विन अनेके भी सवार थे। विमान एक मिशन पर निकला था।
नदी के किनारे हुआ दुर्घटनाग्रस्त
विमान का सोमवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। इसके बाद विमान एक नौसैनिक अड्डे के पास नदी के किनारे कोस्टल एरिया में मिला। बचावकर्मियों ने नावों की मदद से तलाशी अभियान चलाया।
राष्ट्रपति ने किया 3 दिन का शोक का ऐलान
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति ने पूरे देश में 3 दिन के शोक का ऐलान किया है और पूरे देश में झंड़े आधे झुके रहने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति ने वायुसेना को इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
अन्य खबरें जानें-


