लखनऊ, 6 अक्टूबर
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। एयरपोर्ट पर बने लेबर कैंप में करीब 6.30 बजे के आसपास आग लग गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग में दो मजदूर झुलस गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
कैसे लगी आग ?
एयरपोर्ट परिसर में टाटा प्रोजेक्टस की ओर से मजदूरों के रहने के लिए पैनल बनाया गया है।जिसमें 352 मजदूर रह रहे हैं। आज सुबह एक मजदूर खाना बना रहा था, तभी सिलेंडर में आग भड़क गई। आग कुछ ही क्षणों में तेजी से फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था।
कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड़ को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पैनल से सामान निकालते समय दो मजदूर निर्मल और राहुल आग में झुलस गए थे, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पैनल में आग लगने से ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। गनीमत यह रही कि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई।
अन्य खबरें जानें-



