Illegal firecracker factory busted in Kaithal: 2 गाड़ियों से 134 पेटी पटाखे बरामद , 2 आरोपी काबू

कैथल, 5 अक्टूबर कैथल में CIA कलायत ने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बडी कार्रवाई करते हुए…

कैथल

कैथल, 5 अक्टूबर

कैथल में CIA कलायत ने अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बडी कार्रवाई करते हुए गांव बाता में बिना लाइसेंस व परमिट से पटाखे तैयार करने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से दो गाड़ियों में रखी 134 पेटियां अवैध पटाखे बरामद की हैं। इसके अलावा फैक्ट्री से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

CIA कलायत की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव बाता में एक छोटा हाथी गाड़ी नंबर HR64B6845 में पटाखों की पेटियां लोड कर बाहर बेचने की तैयारी की जा रही है और आरोपियों के पास पटाखों के संबंध में कोई लाइसेंस या परमिट नहीं है।सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने नाकांबदी की।

अवैध पटाखों की 84 पेटियां बरामद

थोड़ी देर बाद गांव बाता की ओर से आई छोटा हाथी गाड़ी को पुलिस ने रुकवाया और गाड़ी में बैठे अंकित और सोमपाल को काबू कर लिया गया। पुलिस को गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 84 पेटियां अवैध पटाखे बरामद हुईं। पटाखों के लाइसेंस व परमिट के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी पुलिस के समक्ष कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके।

गांव में अवैध पटाखों का मिला भंडार

पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडियों को मौके पर बुलाकर पटाखों की जांच करवाई, जिसमें पेटियों में विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने गांव में पटाखे बनाने की फैक्ट्री लगाई हुई है। पुलिस वहां जाकर दबिश की, तो वहां पर अन्य गाड़ी से 50 पेटियां अवैध पटाखे बरामद की गईं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

इसके साथ ही गांव से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और पैकिंग सामग्री भी भारी मात्रा में बरामद हुई।पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें जानें –

Illegal firecracker factory busted in Kaithal: 2 गाड़ियों से 134 पेटी पटाखे बरामद , 2 आरोपी काबू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *