दिल्ली, 4 अक्टूबर
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शराब पीने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। आने वाली 10 अक्टूबर के बाद शराब के कुछ प्रीमियम स्कॉच ब्रांड के दाम सस्ते हो सकते हैं। दिल्ली के आबकारी विभाग और ब्रिटेन के बीच हुए Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) के तहत 10 से 15 % तक शराब के दाम सस्ते हो सकते हैं। डील के तहत कस्टम ड्यूटी पर कटौती की जा सकती है। CETA के तहत ब्रिटेन से आने वाली शराब पर कस्टम ड्यूटी 150 % से घटाकर 75 % कर दी गई है।जिसे आगे ओऱ भी घटाकर 40 % किया जा सकता है।
हर ब्रांड का अलग हुआ रेट
शराब पर कस्टम ड्यूटी कम होने से शराब के हर ब्रांड का रेट अलग होगा। अलग-अलग राज्यों में आबकारी ड्यूटी, टैक्स, मार्जिन और अन्य लागत से रेट तय होगा।शराब के ब्रांड जॉनी वॉकर, ब्लैक डॉग, बैलेंटाइन जैसी प्रीमियम स्कॉच के दाम कम हो सकते हैं, लेकिन सभी ब्रांड पर एक समान कटौती नहीं होगी।
अन्य खबरें जानें –


