Major crackdown by the Crime Branch in Faridabad: 2500 किलो पोटाश-गंधक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

फरीदाबाद, 4 अक्टूबर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामान को बरामद किया है। क्राइम ब्रांच को गर्ग कॉलोनी…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 4 अक्टूबर

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक सामान को बरामद किया है। क्राइम ब्रांच को गर्ग कॉलोनी के एक खाली प्लॉट में छापेमारी के दौरान करीब 2500 किलो पोटाश और गंधक बरामद हुई। पुलिस ने गोदाम मालिक पुनीत को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खाली प्लॉट में बड़ी मात्रा में पोटाश रखा हुआ है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर 46 बैग बरामद किए। जिसमें 4 बैगों में सल्फर भरा हुआ था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दीवाली पर बेचने के लिए साम्रगी खरीदी गई थी। पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ।

पुलिस अब जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में पोटाश और गंधक कहां से लाई गई थी और इसे कहां भेजा जाना था।

अन्य खबरें जानें –

Major terror plot foiled in Punjab;AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से आई थी खेप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *