पंजाब कांग्रेस को नया अध्यक्ष: जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह बने PPCC अध्यक्ष

चंडीगढ, 2 अक्तूबर पंजाब में 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले काग्रेस ने नए प्रधान का ऐलान कर दिया है। जालंधर कैंट…

प्रगट सिंह

चंडीगढ, 2 अक्तूबर

पंजाब में 2027 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले काग्रेस ने नए प्रधान का ऐलान कर दिया है। जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रधान बनाया गया है।शुक्रवार को सांसद अमरिन्द्र सिंह राजा वडिंग ने अपना इस्तीफा दिल्ली में राहुल गांधी को सौंपा था। उसके बाद प्रगट सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान

बता दें कि प्रगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। साल 1992 औऱ 1996 के ओंलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी की है। भारत सरकार द्वारा 1989 में अर्जुन पुरस्कार और 1998 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पंजाब पुलिस में भी दी सेवाएं

हॉकी के बाद प्रगट सिंह ने पंजाब पुलिस में भी SP के तौर पर अपनी सेवाए दी है। प्रगट सिंह जालंधर कैंट में साल 2012 में शिरोमणि अकाली दल से पहली बार विधायक बने थे।2017 में कांग्रेस में शामिल होकर हर बार जीत दर्ज की।2021 में चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के समय प्रगट सिंह कैबिनेट मंत्री भी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *