Kaithal CIA-1 tightens the noose on drug smugglers: 21 किलो गांजा केस में 2 और सप्लायर गिरफ्तार, आरोपी 2 दिन के रिमांड पर

कैथल, 2 अक्तूबर कैथल में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए CIA -1 पुलिस द्वारा दो गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों को काबू किया है।…

कैथल

कैथल, 2 अक्तूबर

कैथल में नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए CIA -1 पुलिस द्वारा दो गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि CIA -1 पुलिस टीम द्वारा आरोपी गांव बांसा जिला करनाल निवासी सोमनाथ तथा गांव नुरूखेड़ी निवासी राजेंद्र को काबू कर लिया गया।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 सितंबर को CIA -1 पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी गांव रेवर जिला जींद निवासी टिंकू को काबू किया था। जिसके कब्जे में प्लास्टिक कट्टे से 21 किलो गांजा फूल पत्ती बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके आगामी जांच की गई है।

पुलिस को मिला 2 दिन का रिमांड

पुलिस जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी टिंकु को यह गांजा फूल पत्ती सोमनाथ तथा सोमनाथ को राजेंद्र द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी। दोनो आरोपियों से CIA-1 टीम द्वारा  आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां CIA-1 टीम को अदालत द्वारा 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

 अन्य खबरें जानें –

Kaithal में कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *