देश मना रहा बापू की 157वीं जयंती, राष्ट्रपति, PM मोदी समेत दिग्गजों ने राजघाट पर दी बापू को श्रद्धांजलि

 दिल्ली, 2अक्तूबर आज 2 अक्तूबर को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन,…

महात्मा गांधी

 दिल्ली, 2अक्तूबर

आज 2 अक्तूबर को पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मना रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजघाट पर पहुंचकर समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजघाट पर आज प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बापू का कालजयी संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर प्रेरित करता रहे।बापू का पूरा जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और देश की सेवा करते हुए बीता है।

गुजरात में विशेष आयोजन

गुजरात में गांधी जंयती को लेकर कईं कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। पोरबंदर में कीर्ति मंदिर में प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी,जहां मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल शामिल होंगे। अहमदाबाद में साबरमती आश्रम नें भी प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। गुजरात सरकार ने आज खादी और पॉलीवस्त्र पर 30%  विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है।

आज से 30 दिन क स्वच्छता अभियान शुरू

केन्द्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने बताया कि 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर से सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती तक राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान 30 दिनों तक चलेगा।मंत्री ने आम जनता और संस्थानों व NGOs से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

अन्य खबरें जानें –

Asian Games 2026: लवलीना ने जन्मदिन पर जीता गोल्ड, रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, मैडल टैली में देश 6वें स्थान पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *