कलायत, 30सितंबर
कलायत में नेशनल हाईवे बनने के बाद से ही गांव बाता में बारिश के पानी की निकासी न होना ग्रामीणों और राहगीरों के लिए आफत बन गया है। हल्की सी बारिश होते ही हाईवे जलमग्न हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहनों का संतुलन बिगड़ने और पैदल चलने वालों के गिरने का अंदेशा बना रहता है।
ग्रामीणों ने जताया रोष
ग्रामीणों का आरोप है कि जलभराव की इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार कैथल DC और NHAI अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।हर बार बारिश के बाद सड़क पर लबालब पानी भर जाता है, जिससे न केवल स्थानीय यातायात ठप पड़ता है बल्कि कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का डर सताता रहता है।
ग्रामीणों ने रोष जताते हुए सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? यदि जल्द ही निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो क्षेत्रवासी उग्र रुख अपनाने को मजबूर होंगे।
अन्य खबरें जानें –



