जालंधर, 30सितंबर
जालंधर में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम की धमकी मिली है।जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।धमकी से भरा Email जालंधर और अमृतसर के कईं स्कूलों को मिला है, Email में रैली स्थल औऱ कईं स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
Email में साफ कहा गया है कि कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को मंत्री के कार्यक्रम में न भेजें।रैली के मंच पर बम लगाए गए है औऱ प्रसिद्ध देवी तालाब को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
स्कूलों को भेजा धमकी भरा Email
यह धमकी भरा Email कैंब्रिज गर्ल्स स्कूल (अर्बन एस्टेट), कैंब्रिज इनोवेटिव स्कूल, MGM स्कूल और श्री हरकृष्ण पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों को मिला है।धमकी भरा Email मिलने के बाद स्कूलों ने छुट्टी कर दी।
भाजपा की नशा विरोधी यात्रा का समापन
गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने रैली स्थल और देवी तालाब की सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि भाजपा की नशा विरोधी यात्रा का समापन आज जालंधर के परागपुर में महारैली के रूप में होना है, जिसमें अमित शाह शामिल होंगे।
अन्य खबरें जानें –
बिक्रम सिंह मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, 6,000 करोड़ रूपये के ड्रग्स केस में SIT का फिर आया समन



