Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने जीता शूटिंग में गोल्ड मेडल, देश की झोली में आया 5वां गोल्ड

नागोया, 29 सितंबर एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा की शूटर छोरी नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहार…

नीरू ढांडा

नागोया, 29 सितंबर

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा की शूटर छोरी नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप इंडिविजुअल इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम कर इतिहार रच दिया। नीरू एशियन गेम्स में ट्रैप के इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई है।क्वालिफिकेशन राउंड में नीरू ने कतर की शूटर के सात 118 अंकों के साथ एशियाई रिकार्ड बनाया।एशियन गेम्स 2026 में यह देश की झोली में आया 5वां गोल्ड मेडल है। इस जीत के साथ देश के खाते में आए कुल पदकों की संख्या 47 जिसमें 5 गोल्ड , 21 सिल्वर और 21 ही कांस्य पदक शामिल है।इस समय मैडल टैली में भारत 11वें स्थान पर है।

टीम इवेंट में सिल्वर पदक

महिला ट्रैप टीम इवेंट में नीरू ,आशिमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने 328 अंकों के साथ सिल्वर पदक अपने नाम किया था।

नरेन्द्र ने मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

मुक्केबाजी के 90+ किग्रा में नरेन्द्र ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। कजाखस्तान के खिलाडी से नरेन्द्र को 5-0 से हार का सामना करना पड़ा।एशियन गेम्स 2026 में मुक्केबाजी में आया पहला पदक है।

अन्य खबरें जानें-

ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਐਲਪੀਯੂ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਹਿੰਸਕ ਘਟਨਾ ਦੀ ਵਿਗਿਆਨਕ ਅਤੇ ਤਕਨੀਕੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ; ਐਸਆਈਟੀ ਗਠਿਤ, ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ: ਡੀਜੀਪੀ ਗੌਰਵ ਯਾਦਵ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *