फिरोजपुर, 26 सितंबर
फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा के रास्ते ड्रोन के जरिए हेरोइन की तस्करी की कोशिश को BSF और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नाकाम किया है। खुफिया सूचना पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से 20 पैकेट हेरोइन बरामद हुई है, जिसका कुल वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा पार से ड्रोन के जरिए हेरोइन की बड़ी खेप भारत में भेजी जा सकती है। सूचना के आधार पर BSF और ANTF फिरोजपुर रेंज की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।ऑपरेशन के दौरान टीम ने दो संदिग्ध नशा तस्करों को काबू किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेटों का कुल वजन करीब 20 किलो बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
अन्य खबरें जानें –
पितृपक्ष 2026 शुरू: 16 दिन पितरों को करें प्रसन्न . मृत्यु तिथि याद नहीं तो इस दिन करें श्राद्ध



