पंचकूला,25 सितंबर
पंचकूला में चोरी की वारदात रूकने की नाम नहीं ले रही हैं।अब चोरों ने सेक्टर-15 में एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाया। एक मकान से मोबाइल और कार की चाबी चोरी कर चोर बाहर खड़ी किया सेल्टॉस कार ले गए। सुबह जब कार मालिक ने अपने मोबाइल पर फोन किया तो चोर ने कॉल रिसीव कर बताया कि कार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में खड़ी है और वहां से ले जाने को कहा। इसके बाद उसने फोन बंद कर दिया। मालिक मौके पर पहुंचे तो कार वहां खड़ी मिली।
CCTV में कैद हुई सारी वारदात
सेक्टर -15 के मकान नंबर 1046 में रहने वाले अंकुर गुप्ता की पत्नी के अनुसार, CCTV फुटेज में दो चोर सुबह करीब ढाई बजे घर की ऊपरी मंजिल में दाखिल होते दिखाई दिए। उन्होंने लॉबी और डाइनिंग हॉल की दराजें खंगालीं और मोबाइल, चार्जर व कार की चाबियों का गुच्छा उठा लिया। कई चाबियों में से एक चाबी कार की थी।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में मिली कार
चोर बाकी चाबियों का गुच्छा घर के सामने ग्रीन बेल्ट में फेंककर कार लेकर निकल गए।सुबह करीब 5:30 बजे अंकुर गुप्ता को मोबाइल और कार नहीं मिली। उन्होंने पत्नी के फोन से अपने नंबर पर कॉल किया तो चोर ने फोन उठाकर बताया कि कार इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में खड़ी है। इसके बाद फोन बंद कर दिया गया। बताए गए स्थान पर पहुंचने पर कार चाबी समेत मिल गई।
अन्य खबरें जानें –
Panipat में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे 3100 पौधे, पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश



