Panipat में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगे 3100 पौधे, पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश

पानीपत, 25 सितंबर पानीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत और पानीपत की मेयर कोमल सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश…

पानीपत

पानीपत, 25 सितंबर

पानीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत और पानीपत की मेयर कोमल सैनी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और मेयर कोमल सैनी ने शहर में 3100 पौधे लगाए। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनसेवा के कार्यों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

नमो सेवा पोर्टल की बताई खूबियां

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से अब ऐसे लोग भी भाजपा से जुड़ सकेंगे, जो राजनीति से अलग जनसेवा की भावना रखते हैं और समाज के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं IMA की सदस्य हैं और समाजसेवा से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। पोर्टल के माध्यम से ऐसे लोगों को भी एक मंच मिलेगा, जो जनता की सेवा के लिए कार्य करना चाहते हैं।

2 अक्टूबर को चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर को चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 3000 लोगों को जोड़ा जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है।

‘मेक इन इंडिया‘ मुहिम पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित किए जाने के सवाल पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘मेक इन इंडिया‘ की मुहिम को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य ऐसी वस्तुओं का देश में ही उत्पादन बढ़ाना है, जिन्हें अभी विदेशों से आयात किया जाता है।उन्होंने कहा कि इसी दिशा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हों या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश के विभिन्न राज्यों की सरकारें उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में उत्पादन बढ़ने से उद्योगों के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

अन्य खबरें जानें –

Largest blood donation camp organized at CRSU, Jind : खेल मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं का बढ़ाया हौसला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *