Horrific bike accident in Hansi: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से 3 युवकों की मौके पर मौत

हांसी,24 सितंबर हांसी में देर रात गांव मिर्चपुर के पास भीषण सड़क  हादसा हुआ। तीनों युवक अलग-अलग बाइक पर सवार थे। गांव मिलकपुर के पास…

हांसी

हांसी,24 सितंबर

हांसी में देर रात गांव मिर्चपुर के पास भीषण सड़क  हादसा हुआ। तीनों युवक अलग-अलग बाइक पर सवार थे। गांव मिलकपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मृतकों की हुई पहचान

घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने तीनों मृतकों की पहचान कर ली। हादसे में तीनों मृत युवकों की पहचान कर ली गई है।मृतकों की पहचान गांव खेड़ी लोहचब निवासी करीब 33 वर्षीय मोहित, खेड़ी जालब निवासी करीब 32 वर्षीय कपिल और जींद जिले के इटक गांव निवासी करीब 32 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की असली वजह क्या रही, यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। आशंका जताई कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ।

अन्य खबरें जानें –

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठक के बाद पटवार यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *