Asian Games 2026: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर मेडल, सतनाम-सलमान की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

नागोया, 24 सितंबर एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।वुशु एथलीट रोशिबिना देवी ने वीरवार को महिलाओं की 60 किग्रा की सांडा…

एशियाई-खेलों-

नागोया, 24 सितंबर

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।वुशु एथलीट रोशिबिना देवी ने वीरवार को महिलाओं की 60 किग्रा की सांडा फाइनल में इतिहास रचते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में रोशिबिना को चीन की झांग जियाओयू से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

मेडल्स की लगाई हैट्रिक

वुशु एथलीट रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीतकर एशियाई खेलों में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय वुशु स्टार बनने का गौरव हासिल किया।इससे पहले साल 2018 में जकार्ता-पालेमबांग में कांस्य पदक और 2023 हांगझोऊ में सिल्वर मेडल जीता था।

सतनाम और सलमान की जोड़ी ने जीत कांस्य पदक

रोइंग में सतनाम सिंह औऱ सलमान खान की जोडी ने मेंस डबल्स में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।भारतीय दल एशियाई खेलों में अब तक 14 मेडल जीत चुका है। जिसमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर मेडल औऱ 7 कांस्य पदक हैं।मेडल टैली में भारत 14वें स्थान पर है।

भारतीय दल का आज का शेड्यूल

आज एशियन गेम्स में एथलेटिक्स और स्क्वैश खिलाडियों के पास मेडल जीतने का मौका है। 2023 हांगझोऊ में मिक्सड 4x400m रिले टीम ने सिल्वर मेडल जीता था आज टीम के पास बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

महिलाओं की 1000 मीटर की फाइनल में सीमा, ट्रिपल जंप में निहारिका वशिष्ठ और आशा इलांगो  खेलेंगी।देश के सबसे तेज धावक गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर भी पुरुषों की 100m  रेस में दौडेंगे।

स्क्वैश में अनाहत सिंह महिलाओं के सिंगल्स राउंड ऑफ 16 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। उन्हें पहले राउंड में बाय मिला था। इस इवेंट में गोल्ड के साथ LA 2028 ओलंपिक कोटा भी दांव पर है।

हॉकी में पुरूष टीम पूल-A में सुबह 11.30 बजे कोरिया से सामना करेगी। पुरूश कबड्डी टीम ग्रुप-A में चीनी ताइपे से सुबह 9:45 और महिला टीम ग्रुप-A में जापान से शाम 4:15 बजे मुकाबला खेलेगी।

अन्य खबरें जानें –

Tragic accident on Noida’s Yamuna Expressway: स्लीपर बस में लगी आग ,9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *