जयपुर, 23 सितंबर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार देर शाम बालाजी मार्केट में मर्सिडीज कंपनी की वर्कशॉप में आग लग गई।आग लगने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। देखते ही देखते आग ने वर्कशॉप के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे वर्कशॉप में खड़ी 8 लग्जरी कारें और कार के मंहगें पार्ट्स जलकर पूरी तरह से खाक हो गए।आग की लपटें और आसमान में धुंए का काला गुबार दूर से दिखाई दे रहा था।
वर्कशॉप में खड़ी थी 50 से ज्यादा कारें
जिस समय आग लगी उस समय 50 से ज्यादा मंहगी कारें वर्कशॉप में खड़ी थी। लेकिन प्रशासन और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए कारों को वर्कशॉप से बाहर निकाल दिया। आग को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने इलाके की बिजली सप्लाई काट दी ।जिसके चलते बड़ा नुकसान होने से बच गया।
10 दमकल गाडियों ने 2 घंटे में पाया काबू
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची।दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
वर्कशॉप में आग लगने का शुरूआती कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही पता चलेगा।लेकिन इस हादसे से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
अन्य खबरें जानें –
Major tragedy in Patna: कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा ,11 लोग डूबे, 1 शव बरामद, 4 लापता



