Faridabad Cyber Police ने 7 दिनों में 66 ठगों को किया गिरफ्तार, 40 लाख बरामद, 15 करोड़ की राशि लौटाई

फरीदाबाद, 22 सितंबर फरीदाबाद की साइबर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 22 सितंबर

फरीदाबाद की साइबर पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 7 दिनों में 66 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 12 से 18 तारीख के बीच की गई कार्रवाई में पुलिस ने 4 लाख 90 हजार रुपये से अधिक की नकद राशि बरामद की है, जबकि 39 लाख 73 हजार रुपये से अधिक की राशि बैंक खातों में सीज / फ्रीज की गई है।

15 करोड की राशि पीडितों को वापिस लौटाई

प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से 31 अगस्त तक फरीदाबाद साइबर पुलिस ने कुल 359 मुकदमे वर्कआउट किए हैं। इनमें 1352 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 23 करोड़ रुपये की राशि बरामद/सीज की गई है, जिसमें से करीब 15 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस लौटाए जा चुके हैं।यह कार्रवाई साइबर डीसीपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में साइबर सेंटर, साइबर थाना बल्लभगढ़ समेत तीनों साइबर थानों की टीमों द्वारा की गई।

कई राज्यों में करते थे ठगी

यशपाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 66 आरोपियों में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्होंने लालच में आकर अपने बैंक अकाउंट साइबर ठगों को दिए थे। कई आरोपी म्यूल अकाउंट सप्लाई करने का काम करते थे। इनके खाते हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में ठगी में इस्तेमाल हुए हैं।सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है, कुछ को जमानत मिली है तो कुछ को जेल भेजा गया है।

पुलिस ने की अपील

पुलिस अब इनसे पूछताछ कर चेन में जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।अंत में पुलिस प्रवक्ता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपना बैंक खाता किसी को भी न दें, यह गंभीर अपराध है। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है, ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।

अन्य खबरें जानें-

Ajnala पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, तीन गांवों के विकास के लिए 60 लाख की ग्रांट की घोषणा

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *