कुरुक्षेत्र , 22 सितंबर
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ग्रुप के किसान आज धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर शाहाबाद में इकट्ठा हैं। किसानों ने धान खरीद में देरी को लेकर रोष जताया और सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, तब तक किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।
गोली खाने को तैयार किसान
किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि चाहे उनको गोली खानी पड़े वह गोली खाने को तैयार है। लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे।इस दौरान भाकियू चढ़ूनी ग्रुप के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने किसानों को संबोधित करते हुए नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चढ़ूनी ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि “चाहे गोली खानी पड़े, खाएंगे, लेकिन रोड जाम जरूर करेंगे।”
भारी पुलिस बल तैनात
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होगी तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। वहीं प्रशासन ने भारी पुलिस बल भी तैनात किया है। और बेरिकेड्स भी लगाए है।
अन्य खबरें जानें-



