दिल्ली, 22 सितंबर
उत्तर प्रदेश और उतराखंड की राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर औऱ उतराखंड की 1 सीट पर चुनाव होने जा रहा है।इन 11 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव 16 अक्टूबर को होंगे और उसी दिन मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की एक सीट पर भी उसी दिन उपचुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग 29 सितंबर को इसकी अधिसूचना जारी करेगा।
उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।जिसमें केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं। चुनाव निर्वाचन आयोग के ऐलान के बाद अब UP की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।
अन्य खबरें जानें-



