Pakistan airstrike on Afghanistan: पाकिस्तान ने कुनार प्रांत किया हमला ,तीन लोगों की मौत और कईं लोग घायल

काबुल,21 सितंबर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के कुनार प्रांत पर हवाई हमला किया गया। जिसमें…

अफगानिस्तान

काबुल,21 सितंबर

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के कुनार प्रांत पर हवाई हमला किया गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कईं लोग घायल हो गए।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

अफगानी अधिकारियों के अनुसार कुनार प्रांत के एक घर को निशाना बनाया गया था, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बरमल जिले में भी एक दुकान औऱ खाली घर को निशाना बनाया गया। हालांकि वहां से किसी के भी हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।

पहले भी हो चुके हैं हमले

यह कोई पहली बार नहीं है जब दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले किए हैं। पहले जुलाई में भी अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमला किया था। मार्च में भी पाकिस्तान ने काबुल पर एक नशा मुक्ति केंन्द्र पर हवाई हमला किया था,जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। बीते कईं सालों से अब तक कई मौकों पर पर बॉर्डर पर भीषण गोलीबारी देखी जा चुकी है।

अन्य खबरें जानें-

Asian Games 2026: भारत ने शूटिंग में जीते दो ओर मेडल, MMA मे सूचिका ने जीता कांस्य पदक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *