दिल्ली, 19 सितंबर
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। कल हुए मतदान में 40.46 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 61 हजार से अधिक छात्रों ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया। दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों में मतदान हुआ था।
वोटों की गिनती सुबह 8 बजे ही नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में शुरू हो चुकी है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव औऱ संयुक्त सचिव समेत चार केन्द्रीय पदों के लिए चुनाव हुए हैँ।
मुख्य मुकाबला ABVP-NSUI के बीच
DUSU में मुख्य चुनाव ABVP-NSUI के उम्मीदवारों के बीच है। ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।अन्य पदों के लिए भी दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।ABVP ने चुनाव के नतीजे आने से पहले ही दिल्ली विश्वविद्यालय के कईं कॉलेजों में जीत का दावा किया है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई जुलूस पर रोक
दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंसा और नियम उल्लंधन के मामलों के देखते हुए नतीजे आने के बाद छात्रों द्वारा निकालने वाले विजय जुलूस पर रोक लगा दी है।कोर्ट ने वाहनों औऱ अन्य गतिविधियों पर भी रोक लगा दी है।
मतगणना केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा
दिल्ली प्रशासन ने मतगणना केन्द्र पर कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए 2,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है।मुख्य सड़कों पर भी सुरक्षा और यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए हैं।



