मोगा, 18 सितंबर
मोगा पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 8 हथियार, 8 मैगज़ीन, 106 ज़िंदा कारतूस और दो गाड़ियां बरामद की गई हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
मोगा के SP अजय राज सिंह के अनुसार, पुलिस असामाजिक और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक .30-06 राइफल, एक .315 बोर राइफल, एक .32 बोर पिस्तौल और एक 45 बोर पिस्तौल बरामद की है। इसके अलावा, फोर्ड एंडेवर और स्कॉर्पियो गाड़ियां भी बरामद की गई हैं।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मोगा पुलिस ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अन्य खबरें जानें –+



