Suspicious circumstances death in Nuh: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने छोटे बेटे मृतक की बहू पर लगाया आरोप

नूंह , 18 सितंबर नूंह जिले के गांव कंकरखेड़ी में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान वकील पुत्र…

नूंह

नूंह , 18 सितंबर

नूंह जिले के गांव कंकरखेड़ी में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान वकील पुत्र शब्बीर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है और मामले की जांच की मांग की है।

छोटे बेटे और पत्नी मौत के जिम्मेदार

वहीं, मृतक वकील के पिता शब्बीर का कहना है कि उनके छोटे बेटे ओर वकील की पत्नी इसकी मौत के जिम्मेदार हैं।सूचना मिलने के बाद नगीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।शव का का पोस्टमार्टम कराया जाएगा , ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –+

Terror plot foiled in Faridkot: बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले बडी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *