Terror plot foiled in Faridkot: बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले बडी आतंकी साजिश नाकाम, 2 ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार

फरीदकोट , 18  सितंबर फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने कथित आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो ग्रेनेड समेत…

फरीदकोट

फरीदकोट , 18  सितंबर

फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले काउंटर इंटेलिजेंस ने कथित आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो ग्रेनेड समेत युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है, जो कनाडा का PR बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क होने का संदेह है और उसने ड्रोन के जरिए विस्फोटक सामग्री मंगवाई थी। काउंटर इंटेलिजेंस ने नेहरू स्टेडियम के पास कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है।

पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व19 सितंबर से शुरू होने वाला है।इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के नेटवर्क और संभावित निशाने को लेकर पूछताछ करेगी।

अन्य खबरें जानें –+

Chandigarh two Activa thieves: मलोया में लोगों ने चोरों की हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, CCTV से हुई पहचान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *