Chandigarh के सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन ने शव की पहचान के लिए आम जनता से मांगी मदद

चंड़ीगढ़ के सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है,  जिसे GMCH 32 अस्पताल  में…

चंड़ीगढ़

चंड़ीगढ़ के सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है,  जिसे GMCH 32 अस्पताल  में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 46 तारीख 02.08.2026, को दर्ज की थी।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 02.08.2026 की शाम 07:31 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 25 साल है, को DAV कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ के पास बेहोशी की हालत में  पाया गया ,जिसे 02.08.2026 को सरकारी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, सेक्टर 16, चंडीगढ़ में CR नंबर 20260340706 के तहत भर्ती कराया गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए PGI सेक्टर 12, चंडीगढ़ (CR नंबर 20260920632) रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान 08.09.2026 को उसकी मौत हो गई।पुलिस को अभी तक मृतक के बारे में कोई भी जानकारी पता नहीं चली है ।

अज्ञात पुरुष के शव का विवरण इस प्रकार है:-

उम्र: लगभग 25 साल

लंबाई: 5’7″

रंग: गेहुआं

चेहरा: गोल चेहरा

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *