Fire breaks out in Ambala : बिजली विभाग के स्टोर में लगी आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

अंबाला, 17 सितंबर अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि…

अंबाला

अंबाला, 17 सितंबर

अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर दमकल विभाग की एक के बाद एक कई गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत और कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर तैनात करना पड़ा।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, आग की वजह से स्टोर में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी अभी आकलन नहीं किया गया है।

हालांकि, आग की भयावहता को देखते हुए नुकसान काफी ज्यादा होने की आशंका जताई जा रही है। फायर विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है। अब आग लगने के वास्तविक कारणों और हुए नुकसान की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

MP Deepender Hooda visits Bawal : ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस संगठन मजबूत करने पर जोर, भाजपा पर जमकर साधे निशाने

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *