गुरुग्राम, 15 सितंबर
गुरूगाम के गोल्फ कोर्स रोड पर लेडी बाइकर सिया को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले सेक्टर-56 थाने में लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में BNS 281 और चोट पहुंचाने के आरोप में BNS 125 के तहत केस दर्ज किया गया था। उसके बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास में धारा BNS 109 भी जोड़,दी।बताया जा रहा है कि पुलिस ने कल्याण के दोनों साथियों निंदर और प्रमोद को भी गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला?
शिवानी चौहान उर्फ सिया गुरूग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर अपने साथियों के साख बाइक राइड कर रही थी।उसी दौरान एक कार सवार युवकों ने सिया की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई। सारी घटना बाइक पर लगे कैमरे में रिकार्ड हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार बाइक के पास आती है और टक्कर मारकर के आगे निकल जाती है।सिया ने बताया कि कार सवार युवकों ने पहले उन्हें रूकने का इशारा किया था, जब उसने बाइक नहीं रोकी, तो उसने टक्कर मार दी।जिसके बाद सिया सड़क पर गिर गई और उसकी बाइक भी काफी दूर तक घिसटती दिखाई दी। टक्कर मारने के बाद कार सवार युवक मौके से फरार हो गए। सिया ने बताया कि उनके एक साथी ने कार का पीछा भी किया, लेकिन ट्रैफिक सिग्नल के पास आरोपी रास्ता बदलकर फरार हो गए।
आरोपी कल्याण ने मीडिया को बताया था कि वह अपने परिवार के साख जा रहा थी और उसने युवती को बाइक की स्पीड कम करने को कहा था। कल्याण ने टक्कर की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर वह मौके पर रुकता तो उसके साथ मौजूद लोगों से मारपीट हो सकती थी।
उसके बाद सिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह आरोपी की कार उसकी बाइक के पास आई और टक्कर मारकर फरार हो गई।सिया ने कहा कि अगर आरोपी को उनकी सुरक्षा की चिंता थी तो टक्कर के बाद वह मौके पर क्यों नहीं रुका।
अन्य खबरें जानें –



