दिल्ली, 14 सितंबर
आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।श्रद्धालु अपने पास के मंदिरों और पंड़ालों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं।भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस साल चतुर्थी 14 सितंबर को मनाई जा रही है। इसी के साथ पूरे देश में 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरूआत हो चुकी है। लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते है और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। घर में गणपति की स्थापना के बाद रोज सुबह और शाम दीपक, दूर्वा, फूल और भोग अर्पित कर पूजा करने की परंपरा है।कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चांद देखने से बचना चाहिए।गणेशोत्सव का मुख्य समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा।
गणेश चतुर्थी से पहले बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।दुकानों पर छोटी से लेकर बड़ी भगवान गणेश की मूर्तियां सजाई गई हैं।यही ही नहीं पंडालों को भी बहुत ही बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जाता है।कई स्थानों पर बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को पंडालों में विराजमान किया जाएगा।देश के अलग-अलग हिस्सों में भी घरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति की स्थापना की जाती है।



