सोलन, 12 सितंबर
हिमाचल प्रदेश के सोलन में NH -5 पर रबौन में एक सेब से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप रोहड़ू से परवाणू सेब मंडी के लिए जा रही थी और उसमें 120 पेटी सेब लोड था। हादसे में चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई हैं। पिकअप के पलटने से सड़क पर सेब की पेटियां बिखर गईं और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पिकअप को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल घटना किन कारणों से पेश आई है इसको लेकर जांच की जा रही हैं।
अन्य खबरें जानें –



