दिल्ली, 11 सितंबर
अगर आज आपको बैंक में जरूरी काम है , तो यह खबर आपके लिए है।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है।जिसके चलते कईं बैंकों की सेवाएं प्रभावित हो सकती है।हालांकि UPI, ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है।
11 सितंबर को कोई बैंकों में अवकाश नहीं है, लेकिन हड़ताल के कारण बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा।SBI, PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को संभावित परेशानी को लेकर अलर्ट किया है। बैंक खुलने औऱ बंद रहने की स्थिति राज्य और शहर के अनुसार अलग-अलग रह सकती है।
हड़ताल के बाद लगातार छुट्टियां
11 सितंबर की हड़ताल के बाद 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक रहेंगे।13 सितंबर रविवार होने के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा।हालांकि कईं राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी होने के कारण भी बैंकों में अवकाश रहेगा।
किन बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर?
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर ब्रांच में होने वाले कामों पर पड़ सकता है। कैश जमा करना, चेक से जुड़े काम, KYC या दस्तावेज जमा करना, पासबुक अपडेट और अन्य काउंटर सेवाओं में परेशानी या देरी हो सकती है।
क्यों हो रही है बैंक कर्मचारियों की हड़ताल?
बैंक यूनियनों की हड़ताल के अनेक कारण हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि 5-डे बैंकिंग व्यवस्था लागू करना।5-डे बैकिंग लागू होने के बाद हर शनिवार बैंक बंद रहेंगें।इसके अलावा यूनियनें Performance Linked Incentive (PLI) योजना में बदलाव समेत अन्य मांगों को लेकर भी विरोध कर रही हैं।



