बहादुरगढ़ में KMP पर पिकअप-कैंटर की भीषण टक्कर ,2 श्रद्धालुओं की मौत, 24 से ज्यादा घायल, 3 की हालत गंभीर

बहादुरगढ़,  8 सितंबर बहादुरगढ़ से होकर गुजरने वाले के KMP यानी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मांडोठी गांव के पास…

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़,  8 सितंबर

बहादुरगढ़ से होकर गुजरने वाले के KMP यानी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। मांडोठी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद PGI रोहतक रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से श्रद्धालु पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद श्रद्धालु वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मांडोठी गांव के पास उनकी पिकअप गाड़ी कैंटर से टकरा गई। घायलों का कहना है उनकी गाड़ी धीरे चल रही थी। कैंटर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और कैंटर समेत फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य संभाला। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर KMP एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुचारू कराया। मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

 अन्य खबरें जानें –

नूंह में शिक्षा विभाग का क्लर्क 25 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार,मेडिकल बिल पास करने के लिए मांगी थी रिश्वत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *