फरीदाबाद , 8 सितंबर
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मेन बाजार में अचानक एक पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई ।आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पेंट की दुकान के पास वाली करीब तीन और दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया ।जिसमें से दो कपडो की दुकान भी शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार पेंट की दुकान में करीब 5:00 बजे लगी थी ।जिसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम आज पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। परंतु 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पा सके और लगातार कोशिश जारी है।
वहीं स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि करीब 5:00 बजे के बाद अचानक दुकान में आग लगने की खबर सामने आई थी ।जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की , परंतु नाकाम रहे।
सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुटी। स्थानीय लोगों ने बताया करीब अब तक चार दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है और करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। हालांकि आग किन कारणों से लगी है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
थाना प्रभारी उमेश ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी। करीब 4 घंटे बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। हालांकि इस बीच आग लगने से दुकानों में भारी नुकसान हुआ है आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
अन्य खबरें जानें –

